IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत सिल्हाटी के सचिवालय भवन में हमेशा लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

कवर्धा।। ग्राम पंचायत सिल्हाटी की स्थिति दिनोंदिन दयनीय होती जा रही है। पंचायत में सरपंच, सचिव एवं पंचों के बीच आपसी समन्वय का अभाव होने से विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। पंचायत सचिवालय भवन में अधिकांश समय ताला लटका रहता है, जिसके कारण ग्रामीणों के आवश्यक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इससे ग्रामवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं अदूरदर्शिता के चलते गांव की व्यवस्था चरमरा गई है। गांव की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। कई मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है, जिससे रात के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुख्य स्थानों पर सुलभ शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं एवं बुजुर्गों को विशेष दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

पंचायत कार्यालय में जिम्मेदार कर्मचारियों की लगातार अनुपस्थिति के कारण महतारी वंदन योजना की केवाईसी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सुधार तथा अन्य शासकीय कार्य लंबित पड़े हुए हैं। ग्रामीण कई दिनों तक पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने पंचायत की बदहाल एवं दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

You missed

error: Content is protected !!