IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

पैठु तालाब में बन रहे रिटर्निंग वाल निर्माण में भारी अनियमितता

सूचना बोर्ड लगाने के बजाय पहले से बने पचरी निर्माण के बोर्ड में ही जानकारी दर्ज की गई

कवर्धा XReporter News।। जिले के जनपद पंचायत स.लोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत – बबई में पंचायत भवन के पीछे पैठु तालाब में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे रिटर्निंग वाल निर्माण कार्य में गंभीर गड़बड़ी और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल खड़े किए हैं।

सूचना बोर्ड में गड़बड़ी, नियमों की अनदेखी
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए अलग से सूचना बोर्ड लगाने के बजाय पहले से बने पचरी निर्माण के बोर्ड में ही जानकारी दर्ज कर दी गई है। यह मनरेगा के नियमों का खुला उल्लंघन है। बावजूद इसके, क्षेत्र में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

गुणवत्ता पर उठे सवाल
निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी भी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। बेस सही तरीके से नहीं डाला गया है और निर्माण सामग्री का उपयोग भी मनमाने ढंग से किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर संदेह पैदा हो रहा है।

कार्यस्थल पर दस्तावेजों की कमी
निर्माण स्थल पर स्टीमेट और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। इससे मजदूरों द्वारा अपनी सुविधा अनुसार सामग्री और मसाले तैयार किए जा रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है।

तकनीकी अमले नही रहते मौजूद
ग्रामीणों ने बताया कि कार्यस्थल पर तकनीकी अमला मौजूद नहीं रहता, जिससे ठेकेदार और कार्य एजेंसी की मनमानी बढ़ गई है। स्टीमेट के अनुसार कार्य न होने से पूरे निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मटेरियल की गुणवत्ता जांच की मांग
निर्माण में उपयोग हो रही गिट्टी और अन्य सामग्री की गुणवत्ता पर भी ग्रामीणों ने संदेह जताया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग द्वारा सामग्री की जांच कराई जाए, ताकि निर्माण की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

error: Content is protected !!