IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला कबीरधाम में बाल अधिकारों पर समीक्षा बैठक आयोजित

कबीरधाम। आज आभा (ABHA) की राष्ट्रीय टीम के सदस्य ओम प्रकाश एवं मैडम राधा शरण ने जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में जिला प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में बाल अधिकारों के मुद्दों पर संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं पहलों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

बैठक में विशेष रूप से बच्चों को न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करने, बाल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ करने तथा बाल विवाह एवं बाल श्रम उन्मूलन जैसे विषयों पर किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “Access to Justice for Children” पहल के अंतर्गत जिले में की जा रही गतिविधियों की प्रगति भी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर आभा की जिला प्रतिनिधि खटर्जी, ललित सिन्हा (जिला समन्वयक, Access to Justice for Children), टीम मेंबर अंशु चंद्रवंशी, रतन कश्यप एवं सियाराम कश्यप उपस्थित रहे।

बैठक में जिला प्रशासन एवं संगठन के प्रतिनिधियों ने बाल अधिकारों की सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु समन्वित प्रयासों को और सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की।

error: Content is protected !!