IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशानुसार 25 सितबंर को 28 स्कूल संस्थान के बसों का निरीक्षण किया। जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि अभ्यूदय स्कूल के 7, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल के 8, दिल्ली पब्लिक स्कूल के 3, भोरमदेव पब्लिक स्कूल के 5, होली क्रास स्कूल के 1 और ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के 4 बसों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि 28 स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई है जिसमें 12 वाहनों में कमी पाई गई है उन वाहनों को 7 दिवस के भीतर सुधार कर पुनः कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

error: Content is protected !!