IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। वार्ड नंबर 42 की पार्षद अमृता मोहन सिन्हा द्वारा वार्ड में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण कार्य और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

विशेष रूप से, पीछले कई वर्षों से बंद पड़ी नालियों के निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ कराया गया है, जिससे वार्डवासियों को वर्षा के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा पेयजल लाइनों के सुधार जैसे कार्य भी तेजी से प्रगति पर हैं।

पार्षद ने कहा कि “वार्ड नंबर 42 का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। जनता के हित और सुविधा के लिए सभी अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा।”

इस निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए पार्षद अमृता मोहन सिन्हा का आभार व्यक्त किया और सहयोग का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!