राजनांदगांव। आज छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र यादव का वार्ड नंबर 42 स्थित बक्शी स्कूल में आगमन हुआ। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा ने वार्ड में शिक्षा व आधारभूत संरचना के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा मंत्री जी को मांगों का औपचारिक पत्र सौंपा।
पार्षद श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा ने बताया कि वार्ड में स्थित बक्शी स्कूल में भवन सुधार, खेल सामग्री, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिसर के सौंदर्यीकरण जैसी आवश्यक सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है। वहीं वार्ड के अन्य क्षेत्रों में भी सड़क, नालियां, पेयजल एवं सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक कार्य किए जाने पर मंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया गया।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पत्र प्राप्त कर आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, वार्डवासी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
*********


