राजनांदगांव। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी और दुर्गा प्रसाद तिवारी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ग्राम टोला गांव कोटरा सरार के शिव मंदिर में अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में गीता जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
कार्यक्रम में देवकुमार निर्वाणी ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि गीता में ज्ञान योग, ध्यान योग, कर्मयोग और भक्तियोग के पालन से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। नवनियुक्त जिला संयोजक विवेक त्रिपाठी ने गीता के गुण रहस्यों का वर्णन किया और गीता को आत्मसात करने का आव्हान किया।
नियुक्ति और संगठन विस्तार
इस नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी, राष्ट्रीय सचिव लाल जेके वैष्णव, प्रदेश संयोजक डॉक्टर सौरव निर्वाणी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव, नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर के महंत, प्रदेश सचिव शिवेंद्र वैष्णव डोमन दास वैष्णव, तथा जिला अध्यक्ष दिलीप दास वैष्णव ने अनुशंसा की थी।
कार्यक्रम में रामकुमार वैष्णव को जिला संयोजक और युगल किशोर वैष्णव को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों और भक्तजनों ने तालियों के गड़गड़ाहट के मध्य राधे राधे के जय घोष करते हुए भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में देवकुमार निर्वाणी, भोला दास वैष्णव, ताऊ राम साहू, चुमन लाल साहू, आकाश शर्मा ओंकार खंडेलवाल, डोमेश्वरी , सतीश तिवारी, अनिल नागवंशी, श्रीमती आशा वैष्णव, डोंगरगढ़ रूपमती निर्वाणी जी, वैभव निर्वाणी जी, आरणा यादव, नेहा यादव, सरस्वती यादव, प्रकाश अखिलेश, शकुंतला परिहार, सरिता दास और अनीता ठाकुर ,रोशन दास हनुमान मंदिर मन मंदिर चौकउपस्थित रहे। अन्य भक्तजन और ग्रामवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में भगवतगीता की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।


