IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बाल विवाह मुक्त भारत के लिए सरकार के 100 दिवसीय अभियान’ में कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा

कवर्धा। भारत की 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के दृढ निश्चय और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरे होने के मौके पर कृषक सहयोग संस्थान ने कबीरधाम से बाल विवाह के खात्मे के लिए शुरू हुए 100 दिवसीय गहन जागरुकता अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विभागों व एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय से काम करने का संकल्प दोहराया। कृषक सहयोग संस्थान जिले मैं अर्से से बाल विवाह के खात्मे के लिए जमीन पर काम कर रहा है।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक साल पूरा होने के अवसर पर नई दिल्ली में इस ‘100 दिवसीय गहन जागरूकता’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उ‌द्देश्य उस पूरे परिवेश को ध्वस्त करना है जो बाल विवाह के फलने-फूलने में मदद करते हैं। इन प्रयासों में मिली सफलता को रेखांकित करते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि स्पष्ट नौतियाँ, लगातार की जा रही कार्रवाईयाँ और गांव-गांव तक पहुंच रहे प्रयासों की बदौलत भारत बाल विवाह को पूरी तरह खत्म करने की और तेजी से बढ़ रहा है।

केंद्र ने अधिसूचना जारी कर सभी राज्य सरकारी से कहा है कि वे इस ‘100 दिवसीय गहन जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करें ताकि बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में जनसमुदाय में चौतरफा और स्पष्ट बदलाव देखने को मिले। अधिसूचना के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, स्कूारी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और उच्च शिक्षा विभाग को इस अभियान में सक्रिय आगीदारी करने के निर्देश दिए हैं लाकि लक्षित उ‌द्देश्यों को हासिल किया जा सके।

जिले में बाल विवाह रोकने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के लगातार सहयोग और विभिन्न कदमौ की सराहना करते हुए कृषक सहयोग संस्थान के डॉ एच. बी. सेन ने कहा, जिला प्रशासन बाल विवाह के खात्मे की दिशा में बढ़-चढ़ कर प्रयास कर रहा है। हमारी सफलताएं उनके साथ करीबी समन्वय से काम करने का नतीजा हैं। आज पूरा देश एकजुट है और देश का शीर्ष नेतृत्व बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में हम निश्चित रूप से 2030 से पहले ही देश की इस अपराध से मुक्त बना देंगे। दुनिया जिसे कभी असंभव मानती थी, वह आज भारत में संभव होता दिखाई दे रहा है और इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व का विषय है।

कृषक सहयोग संस्थान बाल अधिकारी के संरक्षण के लिए नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है। इसके 250 से भी अधिक सहयोगी संगठन देश में बाल विवाह के खात्मे के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष में ही इस नेटवर्क ने देश में एक लाख से ज्यादा बाल विवाह रोके हैं।

100 दिवसीय गहन जागरुकता अभियान’ ने एक स्पष्ट और अक्ष्य केंद्रित रणनीति तय की है। इसके तहत स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों, उन धार्मिक स्थली जहां विवाह संपन्न होते हैं, विवाह में सेवाएं देने वाले पेशेवर सेवा प्रदाताओं, और आखिर में पंचायतों व नगरपालिका वाडाँ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बच्ची के खिलाफ होने वाले इस सदियों पुराने अपराध को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

इस अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है और इसका आखिरी चरण 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाप्त होगा। इसका पहले चरण में स्कूली, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरुकता के प्रसार पर जोर रहेगा। वहीं दूसरे चरण में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्‌वारे जैसे धार्मिक स्थली पर जहां विवाह संपन्न कराए जाते हैं व बैंक्वेट हाल और बैंड वाली, हलवाई जैसे विवाह में सेवाएं देने वाली पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। तीसरे और आखिरी चरण बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायती, नगरपालिका के वार्डों और समुदाय स्तरीय भागीदारी और जिम्मेदारी को मजबूत किया जाएगा। इस कार्य योजना के बारे में जिला प्रशासन को पहले ही ब्यरिवार सूचित किया जा चुका है।

You missed

error: Content is protected !!