IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*हरीश को मिला बड़ी जिम्मेदारी प्रशिक्षित मैत्री,गौसेवक संघ का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया*

कवर्धा। प्रशिक्षित मैत्री गौसेवक संघ के संरक्षक पाटेश्वरधाम के संत बालकदास जी महाराज के अनुशंसा पर हरीश साहू की सक्रियता, कुशल नेतृत्व छमता और गौमाता की सेवा, समाज सेवा को देखते हुवे संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत ने संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू पर भरोसा जताते हुवे प्रदेश संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है हरीश साहू 2017 से पशुधन विभाग के माध्यम से पशुपालन व संवर्धन की ट्रैनिंग प्राप्त कर कवर्धा जिले में गौसेवा से जुड़ी अनेक सेवा प्रदान की है सड़क दुर्घटना में घायल पशु पक्षियों का निःशुल्क इलाज उनकी सुरक्षा के लिए रेडियम पट्टा पहनाना, नस्ल सुधार एवं गर्मी के समय में पानी कि कमी को दूर करने के लिए पानीदान जल पात्र की व्यवस्था करना गौवंश और पशुओं की बरसात के समय होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरन करना, पशु गणना के लिए ट्रैकिंग लगाना, जैसे अनेक कार्यों का क्रियान्वयन हरीश साहू के द्वारा किया गया है जिसके चलते उन्हें कवर्धा से जिला अध्यक्ष बनाया गया वर्तमान में हरीश साहू प्रशिक्षित मैत्री गौसेवक संघ का जिला अध्यक्ष है और संघ के सभी सदस्य हरीश साहू के नेतृत्व और व्यक्तिव से काफी खुश है, साथ ही प्रदेश के लगभग सभी जिले के पदाधिकारी ने तय किया कि प्रदेश के संगठन को गति और मजबूत करने के लिए एक कुशल और योग्य व्यक्ति के रूप में हरीश साहू को प्रदेश संगठन मंत्री पद के लिए नाम प्रस्तावित कर बड़ी जिम्मेदारी दिया है जिससे जिले से लेकर प्रदेश की टीम में खुशी जाहिर करते हुवे शुभकामनाएं प्रेषित किया l*

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!