IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

स्थानीय रिपोर्टर पर फर्जी एफआईआर के विरोध में कवर्धा पत्रकारों का धरना-प्रदर्शन

कवर्धा XReporter News– जिले में पत्रकारों के साथ हुए अन्याय और दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में आज कवर्धा के पत्रकारों ने शहर के हृदयस्थल शहीद चौक (सिग्नल चौक) पर धरना-प्रदर्शन किया।

मामला कुछ इस प्रकार है बीते दिन INH न्यूज़ के रिपोर्टर संजय यादव पर न्यूज कवरेज के दौरान तब हमला हुआ जब वे ग्राम हरिनछपरा स्थित छीरपानी वाटर प्लांट की गतिविधियों को लेकर रिपोर्टिंग कर रहे थे। आरोप है कि उद्योगपति ने न केवल पत्रकार के साथ मारपीट की, बल्कि उनके सहयोगी का मोबाइल भी छीन लिया।

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि यह FIR पूरी तरह मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्र पत्रकारिता को दबाना है इसी के विरोध में जिले के पत्रकार एकजुट होकर सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने “पत्रकारों का दमन बंद करो”, “फर्जी FIR वापस लो” जैसे नारे लगाए।

धरना स्थल पर पत्रकारों ने प्रशासन और पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

पत्रकारों की मांग इस प्रकार है:-

1. पत्रकार संजय यादव पर की गई फर्जी एफआईआर को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
2. छीरपानी वाटर एवं एस.जी. मसाला उद्योग की निष्पक्ष जाच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए।
3. पत्रकार संजय यादव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी सदीप गुप्ता एवं गणेश गुप्ता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए।
4. यदि भविष्य में पत्रकार संजय यादव या उनके परिवार के किसों भी सदस्य के साथ कोई भी अनहोनी होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संदीप गुप्ता एवं गणेश गुप्ता की होगी।

5. यदि 24 घंटे के भीतर उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है, तो जिले के सभी पत्रकार जनहित में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

You missed

error: Content is protected !!