IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ की जिला कार्यकारिणी की महा बैठक  21 -09-2025 को
राष्ट्रीय कार्यालय -श्री बाला बाबा मंदिर सोनार पारा राजनांदगांव में दोपहर 1:00 बजे से रखी गई है। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के संयोजक डॉ सौरभ निर्वाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास मौजूद रहेंगे। मीडिया को जानकारी देते हुए जिला सचिव ज्ञानेश्वर दास वैष्णव ने कहा कि संत समाज पुरोहित पंडितों तथा पुजारी का इकट्ठा होना और संगठन करना अति आवश्यक हो गया है। मठ मंदिरों तथा पुजारी पुरोहितों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। सनातन धर्म की स्थापना के लिए पुजारी पुरोहितों कथा वाचकों का संगठन होना अति आवश्यक है। इसी विषय को लेकर के अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ ने समस्त पदाधिकारी तथा सदस्यों को बैठक में आने की अपील की है।

error: Content is protected !!