IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी, राष्ट्रीय महासचिव आचार्य अशोक चतुर्वेदी हरिवंश, राष्ट्रीय सचिव जीके लाल वैष्णव, प्रदेश संयोजक सौरभ निर्वाणी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास के निर्देशन पर प्रदेश महासचिव डोमन दास वैष्णव के आदेश पर अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के जिला अध्यक्ष तथा परंपरागत राजवंश के पुरोहित दिलीप वैष्णव ने दुर्गा प्रसाद तिवारी उपाध्यक्ष तथा ज्ञानेश्वर वैष्णव को सचिव नियुक्त किया है।

अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ द्वारा आगामी दिनों में विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश के पुजारी को राजनांदगांव में इकट्ठा कर अपनी मांग प्रदेश सरकार के पास रखी जाएगी और पुरोहितों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। राजनांदगांव में संगठन को विस्तार देते हुए या नियुक्ति की गई है। दुर्गा प्रसाद तिवारी उपाध्यक्ष तथा ज्ञानेश्वर वैष्णव सचिव को बधाई देने वालों में चंदन दास जी हनुमान मंदिर, बड़े जमात मंदिर पुजारी रिंकू दास जी, कृष्ण मंदिर के पुजारी मनीष दास जी महावीर मंदिर के पुजारी हालदार दास राकेश वैष्णव राधा कृष्ण मंदिर लीवर कॉलोनी निधि वैष्णव शिव मंदिर विकास नगर ने तथा सामाजिक बंधु एलडी निर्मोही राकेश दास वैष्णव संजय वैष्णव संदीप दास वैष्णव किल्लापारा वैष्णव शिव वैष्णव कृष्ण कुमार वैष्णव जितेंद्र वैष्णव सतीश वैष्णव मनोज निर्वाणी बाबा वैष्णो ज्ञानी वैष्णव रोहित वैष्णव धर्म वैष्णव अमर वैष्णो संजीत वैष्णव राजकुमार वैष्णव सोनेट निर्वाणी राम वैष्णव विष्णु वैष्णव निधि वैष्णव शिव मंदिर ज्ञानेश्वर दास वैष्णव पार्टी खुर्द शिव मंदिर शर्मा महाराज जगन्नाथ मंदिर जितेंद्र झा दिग्विजय कॉलेज गणेश मंदिर शेखर दुबे दुर्गा मंदिर वैभव निर्वाणी बाला बाबा मंदिर महेंद्र वैष्णव राजा जमात मंदिर संतोष वैष्णव डॉ. रविंद्र द्विवेदी, अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के युवा इकाई के अध्यक्ष राघवेंद्र दास, महंत नंदकिशोर दास (निर्मोही अखाड़ा) शामिल रहे। इसके अलावा इस नियुक्ति पर समस्त संत समाज एवं अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के प्रतिनिधिगण ने गहन हर्ष और संतोष व्यक्त किया है।

संघ के पदाधिकारी ने बताया कि धीरे-धीरे सभी मंडलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा सभी पुजारी पुरोहित को इकट्ठा कर अपनी मांग को सरकार के आगे रखा जाएगा। हर मंदिर के पुजारी को सरकार मानदेय प्रदान करें। पुजारी पुरोहित संघ का मानना है कि शासन मंदिरों और पुजारी के हित को ध्यान में रखें तथा सरकार की नीतियां मंदिरों तथा पुजारी की ओर बढ़े ताकि मंदिरों का विकास हो सके और धर्म की स्थापना हो सके।

You missed

error: Content is protected !!