IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। विकासखंड के ग्राम अंजोरा हाई स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत शामिल हुए। मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल के 15 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राजपूत ने कहा कि वास्तव में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के हित को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। बेटियों को उड़ान भरने के लिए सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया जा रहा है। इससे हमारी बेटियों को स्कूल आने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार की इतनी अच्छी सोच है जिससे बेटियां बढेंगी और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी। गांव की बेटी जब पढ़ लिखकर आगे बढ़ती है और बड़े पद पर पहुंचती है तब वह गांव का नाम रोशन करती है। छत्तीसगढ़ सरकार इसी सोच को लेकर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल के पूर्व अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, खिलेश्वर साहू, गोविंद देवांगन, रामविलास साहू, चंदू साहू, सोनी मैडम, अरविंद सहित स्कूल स्टॉफ और गणमान्य नागरिक बड़ी सख्या में उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!