IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

श्रमिकों की मांगों की अनदेखी पर भारतीय मजदूर संघ ने किया टूल डाउन

कवर्धा/ पंडरिया। पंडरिया स्थित शक्कर कारखाने में कार्यरत श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने आज दिनांक 12 जुलाई से टूल डाउन आंदोलन शुरू कर दिया है।

बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर दिनांक 07 मई 2025 एवं 09 जुलाई 2025 को कारखाना प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया था, परंतु प्रबंधन द्वारा आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

संघ का कहना है कि लगातार ज्ञापन देने के बावजूद प्रबंधन द्वारा श्रमिक हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे श्रमिकों में आक्रोश है।

भारतीय मजदूर संघ ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह टूल डाउन आंदोलन जारी रहेगा।

इस आंदोलन के चलते कारखाने के कार्यों पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!