IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 42 राजीव नगर में शासकीय राशन दुकान के संचालन को लेकर महिला समूह की मनमानी सामने आई है। महिला समूह अपनी मनमर्जी से किसी भी दिन किसी भी वक्त दुकान खोल रही है, जिससे अनावश्यक ही हितग्राहियों को भटकना पड़ रहा है। हितग्राहियों की परेशानी को देखते हुए वार्ड पार्षद अमृता मोहन सिन्हा ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है।

पार्षद के मुताबिक उन्होंने जनसंख्या और गर्मी को देखते हुए सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक दुकान खोलने के लिए महिला समूह को समझाईस दी है। लेकिन महिला समूह द्वारा मनमानी कर सुबह 11:00 बजे के बाद दुकान खोला जा रहा है। राजीव नगर श्रमिक बाहुल वार्ड है। यहां सुबह से ही लोग काम पर चले जाते हैं। समय पर दुकान नहीं खुलने की वजह से हितग्राहियों को बार-बार भटक कर परेशान होना पड़ रहा है।

शिकायत कर निरस्त करवाएंगे ठेका
पार्षद श्रीमती सिन्हा ने बताया कि समझाईस के बावजूद महिला समूह मनमानी कर रही है। ऐसे में समूह के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत कर जल्द ही ठेका निरस्त करने की मांग की जाएगी।

*******

error: Content is protected !!