राजनांदगांव। राजीव नगर वार्ड नंबर 42 में बुधवार दोपहर को एक सड़क हादसे में तीन महिला घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद घायल महिलाओं की मदद के लिए वार्ड पार्षद अमृता मोहन सिन्हा, पति मोहन सिन्हा के साथ मौके पर पहुंची।
यहां से घायल महिलाओं को इलाज के लिए बसंतपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। पार्षद पति एवं नरेश सारथी ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। ई-रिक्शा में कचरा लोड कर महिलाएं राजीव नगर स्थित एसएलआरएम सेंटर जा रही थी।
सेंटर द्वार के सामने ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बगल के नाले में जा गिरी। इस हादसे में ई रिक्शा में सवार तीन महिलाएं घायल हो गई। फिलहाल घायल महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
*********
