IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*छत्तीसगढ़ स्टेयर्स स्टेट यूथ गेम 2025 में कबीरधाम के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन*

कवर्धा। अग्रवाल पब्लिक स्कूल अटल नगर , नवा रायपुर** में **छत्तीसगढ़ स्टेयर्स स्टेट यूथ गेम 2025 दिनांक 23 मार्च 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में **ताइक्वांडो, कराटे, शतरंज, स्केटिंग, योगासन** सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

*कबीरधाम जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीते*, जिनमें 7 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक शामिल हैं।

**पदक विजेता खिलाड़ी:**
🏅 **स्वर्ण पदक विजेता** – **रविंद्र, देवकुमार, दीपेश्वरी, पाल सिंह, गुलशन कुमार, राहुल श्रीवास, अभिषेक मिश्रा**
🥈 **रजत पदक विजेता** – **सुखराम चंद्रवंशी**
🥉 **कांस्य पदक विजेता** – **हर्षनाथ योगी**

कबीरधाम की ताइक्वांडो टीम का नेतृत्व जिले के हेड कोच **निगेश्वर नाथ योगी** एवं **नितेश चंदेल** ने किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर **सभी स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए**, साथ ही **रेफरी नितेश चंदेल** का चयन आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए किया गया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर **छत्तीसगढ़ स्टेयर्स स्टेट यूथ गेम्स के चीफ हेड मुकेश पुरी गोस्वामी, स्टेयर्स स्टेट हेड संतोष निर्मलकर, स्टेयर्स तकनीकी प्रभारी मनीष बाग एवं छत्तीसगढ़ राज्य कोच सागर निर्मलकर* तथा जिला कबीरधाम के उपाध्यक्ष भूपेंद्र डहरिया तथा सीनियर कोच छेदीलाल निषाद,हिम्मत साहू नरेंद्र साहू व अनिल वर्मा * ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये ।

You missed

error: Content is protected !!