IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

युवक का शव 8 किमी सिंघनपुरी में नदी किनारे मिला, लापता महिला की खोजबीन करने दुर्ग से पहुँची रेस्क्यू टीम

फोटो:- नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल डूबे

बेमेतरा: 15 सितम्बर:- साजा ब्लॉक के परपोड़ी थाना से 10 किमी दूर ग्राम सोनपांडर में नदी में नहाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने गया हुआ था। जहाँ नदी के तेज बहाव में आकर डूबने से उनकी मौत हो गई।
साजा थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि ग्राम सोनपांडर स्थित सुरही नदी के पुल में 14 सितंबर को नहाने के दौरान नदी के गहरे हिस्से में जाने से डूबे मृतक अक्षय यादव पिता रवि यादव उम्र (18 ) साल निवासी सोनपांडर का शव बुधवार (15 सितंबर) को शाम 5 बजे साजा थाना के ग्राम सिंघनपुरी में नदी किनारे बहकर आया था। नदी घूमने गए ग्रामीणों ने युवक के शव को देख थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी सिंह ने बताया घटनास्थल से 8 किमी दूर युवक की डेडबॉडी मिली है। शव को मर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया है। शाम हो जाने के कारण गुरुवार को शव का पीएम किया जाएगा।

दुर्ग से रेस्क्यू टीम पहुँची, लापता महिला तीसरे दिन भी नहीं मिली
परपोड़ी थाना प्रभारी अंजोर सिंह चतुर्वेदी ने बताया कि नवागावखुर्द में नदी में डूबी लापता महिला का पता नहीं चल पाया है। तीसरे दिन भी रेस्क्यू जारी रही।उन्होंने बताया कि आज दुर्ग से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आई थी। जो घटनास्थल से लेकर आसपास के इलाके में लापता महिला की खोजबीन की लेकिन कही पता नहीं चल पाया। वही एसपी भी निरीक्षण में पहुँचे हुए थे। जहां पुल के ऊपर से ज्यादा पानी का बहाव होने के कारण ट्रैक्टर की मदद से गांव पहुँचे। इस दौरान लोगों को बाढ़ से बचने के लिए ऐतिहात बरतने कहा। उन्होंने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी घुस रहा हैं। जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

 

 

 

You missed

error: Content is protected !!