IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

एक्स रिपोर्टर न्यूज़राजनांदगांव

भाजपा से नाखुश होकर निर्दलीय प्रत्याशी बनी श्रीमती विद्या उपाध्याय को जबरदस्त जन समर्थन मिल रहा है। वार्ड नंबर 22 के मतदाताओं के लिए भावी पार्षद के तौर पर श्रीमती उपाध्याय पहली पसंद बनी हुई है। श्रीमती उपाध्याय के बारे में बात करें तो वह पहले भाजपा में बतौर कार्यकर्ता 15 वर्षों तक सेवा दें चुकी है। इस बीच वह पूर्व बूथ अध्यक्ष, उत्तर मंडल महिला उपाध्यक्ष, आरएसएस प्रतिनिधि के तौर पर जनहित से जुड़े कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन करती रही है। वर्तमान में महिला समूह का संचालन भी श्रीमती उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है। धार्मिक रूप से श्रीमती उपाध्याय सुंदरकांड मंडली, शिव भजन मंडली और राम भजन मंडली से भी जुड़ी हुई है। यही वजह है कि वार्ड की प्रत्येक महिला तक उनकी सरल पहुंच है। श्रीमती उपाध्याय की माने तो 15 वर्षों तक सेवा देने के बावजूद भाजपा की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया, इसलिए उन्होंने निर्दलीय तौर पर पार्षद चुनाव लड़ने का फैसला किया। अब उन्हें लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

*********

error: Content is protected !!