IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। प्रार्थी दिनेश साहू साकिन रामनगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.04.2024 के रात्रि करीबन 21ः00 शंकरपुर में छोटू राधे उर्फ अविनाश और अन्य के द्वारा मेरे भाई महेश छोटू को लडाई झगडा कर हाथ मुक्का और डण्डा से मारपीट कर किसी धारदार वस्तु से वार करने से सिर व गले में चोट लगने के कारण मृत्यु हो गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने सेे जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, तत्काल ही श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, की निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपीयो की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था, मामले मे मृतक व आरोपी सभी मिलकर चिकन शराब खाना पीना पार्टी कर रहे थे, पार्टी दौरान गर्लफ्रेंड के सामने गाली देकर सिगरेट मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमे मृतक छोटू महेश के गले में टंगिया मारकर हत्या कर दिये थे मामले मे विवेचना दौरान पतासाजी कर मुख्य आरोपी छोटू राधे, शेलेन्द्र सोनी उर्फ बादी को गिरफ्तार किया गया था, तथा घटना मे शामिल सह आरोपी अविकल उर्फ गोलू गजभिये घटना के बाद से फरार हो गया था जिसकी लगातार पतासाजी किया जा रहा था सायबर तकनिकी सहयोग से मुखबीर लगाया गया था आज दिनांक को आरोपी को शंकरपुर क्षेत्र मे देखे जाने की मुखबिर सूचना पर तत्काल स्टाफ के शंकरपुर क्षेत्र में जाकर घेराबंदी कर आरोपी अविकल उर्फ गोलू गजभिये पिता राधेलाल गजभिये उम्र 28 साल साकिन शंकरपुर चिखली को पकडा गया, पुछताछ पर आरोपी अविकल उर्फ गोलू गजभिये ने घटना मे शामिल होना बताया पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष ज्युडिशियल रिमाण्ड पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
֍ इसी प्रकार जिले मे गुण्डा बदमाश वारंटीयो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है इसी दौरान क्षेत्र के आदतन बदमाश तुलसी शर्मा उर्फ छोटू पिता गणेश शर्मा उम्र 24 साल साकिन अटल आवास दीनदयाल नगर चिखली को दबिश देकर पकड़ा गया जिसके विरूद्ध मानननीय न्यायालय द्वारा मारपीट के मामले मे वारंट जारी किया गया वारंट तामिल कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी श्री नरेश कुमार बंजारे, सउनि शत्रुघन टण्डन, प्र.आर. समारूराम सर्पा, अरविंद साहू, आर0 सिन्धु सिन्हा, देवेन्द्र, मिर्जा अशलम, मनोज जैन, अभिषेक बघेल, मोरध्वज एवं सायबर सेल आर. आदित्य ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान एवं सराहनीय भूमिका रहा है।

You missed

error: Content is protected !!