IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
@भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 71.65 करोड़ से अधिक
@स्वस्थ्य होने की वर्तमान दर 97.48 प्रतिशत
xreporter news: 09 SEP 2021 by PIB Delhi
पिछले 24 घंटों में 86,51,701 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 71.65 करोड़ (71,65,97,428) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 73,56,173 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 1,03,62,250
दूसरी खुराक 85,38,334
 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक         1,83,34,029       
दूसरी खुराक 1,37,98,266
 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक 28,64,51,739
दूसरी खुराक 3,87,13,940
 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक 14,03,00,422
दूसरी खुराक 6,05,11,083
 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक 9,14,48,566
दूसरी खुराक 4,81,38,799
कुल 71,65,97,428

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 40,567 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,23,04,618 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.48% है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028PRQ.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 74 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 43,263 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00397OP.jpg

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,93,614 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.19% हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004QNT9.jpgदेश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 18,17,639 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53.68 करोड़ (53,68,17,243) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 76 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.43 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 10 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 94 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005SCQ9.jpg

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!