IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि सांसद श्री संतोष पांडे जी के दोबारा विजयी होने पर भाजपा द्वारा राजनांदगांव में 19 जून बुधवार दोपहर 3:00 बजे को आभार रैली निकाली जाएगी।

इसे लेकर काफी तैयारियां की जा रही है। श्री निर्वाणी ने अधिकाधिक संख्या में आयोजन में शामिल होने के लिए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है। बता दें कि अभी लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें राजनांदगांव के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री संतोष पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को 57 हजार से भी अधिक मतों से हराया है। इसी का धन्यवाद देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्री संतोष पांडे जी आभार रैली निकालेंगे। इस रैली में समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की उपस्थिति अनिवार्य है। रैली गंज चौक से प्रारंभ होकर के शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए गुरुद्वारा चौक में समाप्त होगी।

You missed

error: Content is protected !!