IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मोहला 28 मई 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारीयों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने के साथ ही विभागीय कार्ययोजना और कार्यक्रमों की समीक्षा की।  जिले  में विकास कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना, विकास कार्यों, सड़क पुल-पुलिया निर्माण के लिए विभागीय वृहद कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये है।

कलेक्टर ने निर्देशित करते हुआ कहा है कि सभी विभागीय अधिकारी आने वाले 5 साल 10 साल व 30  साल के विकास पर आधारित वृहद कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने बैठक में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए अधूरे निर्माण कार्यों, निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति व निर्धारित समय का पालन नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर किया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी मंगाया है।
जिला मुख्यालय मोहला के सड़कों को लेकर उन्होंने आने वाले बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त  होने की दशा में संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मांगी गई जानकारी निर्धारित समय में वास्तविक तथ्यों के साथ चाही गई जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि आरटीआई कार्यकर्ताओं के द्वारा जो जानकारी चाही गई है, उसे अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी  अधिकारियों को जवाबदारी के साथ लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!