IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी झुगगी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा की जनता ने मन बना लिया है की राजनांदगांव के साथ दोहरा व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राजनांदगांव का भी एक कमल भारत माता के चरणों में अर्पित होगा और आने वाले 4 जून का परिणाम बहुत ही जोरदार और आश्चर्यचकित करने वाला रहेगा।

जब भारत में मोदी की सरकार बनेगी और इस बार 4 जून को 400 पार भारतीय जनता पार्टी का जो लक्ष्य है वह पूरा होगा। देश की जनता ने मन बना लिया है और मोदी की लहर चल रही है। देश के विकास विरोधी लोगों को सबसे बड़ा झटका लगने वाला है  वह समझ गए हैं कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कुछ लोगों को जेल जाना है, वह भी अपनी तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि इस बार तीसरी पारी भी नरेंद्र मोदी जी ही जीतेंगे। भूख, भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देश की जनता को देने वाले 4 जून को सुबह सूरज उगते ही भारत माता की गोद में 400 से अधिक कमल फूल खिलेंगे। जिससे पूरा देश महक जाएगा।

error: Content is protected !!