IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने सहायक आयुक्त से मिलकर कई विषयों पर की चर्चा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ* पंजीयन क्रमांक- 6472 जिला- कबीरधाम के द्वारा दिनांक 20/05/2024 को *सहायक आयुक्त *, आदिवासी विकास विभाग जिला कबीरधाम से मुलाकात कर, विभागीय आश्रम, छात्रावासों में कार्यरत कलेक्टर दर/दैनिक वेतन भोगी/मजदूरी दर व अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर युक्तियुक्तकरण (समायोजन) करते हुए नियमित वेतनमान का लाभ प्रदान करने के संबंध में सकारात्मक चर्चा किया गया, चर्चा के दौरान सहायक आयुक्त के द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर *छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पं. क्र.- 6472 जिला- कबीरधाम* को अवगत कराने का उचित आश्वासन दिया गया।

You missed

error: Content is protected !!