IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांवभाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कहा कि फ्लाई ओवर के नीचे नाना प्रकार के अवैध कार्य हो रहे हैं। शाम 7 बजे के बाद यहाँ खुलेआम शराब पी और पिलाई जाती है। शहर के मध्य इतनी बड़ी उपयोगी जगह पर लोगों ने जबरिया कब्जा कर रखा है। शहरी प्रशासन ने आंख बन्द कर ऐसे लोगों को संरक्षण दे रखा है।

राजनांदगांव शहर अवैध निर्माण का अड्डा बनते जा रहा है। प्रशासन की कोई कसावट नहीं है। जहाँ पाए वहाँ लोग अवैध कब्जा करते जा रहे हैं। शहर के टाउन प्लान को पास हुए कई साल बीत गए वही सड़क वही सकरी गलियां। आज शहर कितना बढ़ गया है। वाहनों की संख्या कई सौ गुना बढ़ हो गई है। जनसंख्या बढ़ गई है। फिर भी शहर की गलियां बाजार सड़क उसी ढर्रे पर। आंख कान मुंह बंद कर अपना 3% कमीशन लेने से फुर्सत नहीं है। अधिकारी फोटो खिंचाने में लगे हुए हैं। कोई ठोस काम धरातल पर नहीं हो रहा है। अधिकारी अपनी ड्यूटी दुरुस्त करें नहीं तो अपना स्थानांतरण खुद करवा ले, ये संस्कारधानी है यहां पर रहना है तो काम करना पड़ेगा और वो भी निष्ठा और ईमानदारी के साथ।

error: Content is protected !!