IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आगामी एम.एल.बी. कप बेसबाल जो बिलासपुर में 30/04/2024 से 02/05/2024 तक होने जा रही है। जिसके लिए शाला के 20 बच्चे विगत 1 माह अभ्यास कर रहें थे। जिनको बेसबाल की तैयारी कराई जा रही थी, एवं खेल की सभी विधाएँ सिखाई गई। और एक माह की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें अपनी फाइनल 12 खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता के भाग लेने 30/04/2024 की शाम 4 बजे जनशताब्दी सुपरफास्ट से रवाना होंगे। यह प्रतियोगिता मेजर लीग बेसबाल अमेरिका के सदस्यों द्वारा कराया जाता है। जिस कारण यह बच्चों के लिए विशेष हो जाती है। टीम में रेशमा वर्मा, असद अदनान, अनस अंसारी, निश्चय नेताम, नमन देवांगन, लक्ष्य यारदा, दर्शिल सिन्हा, आहिल अहमद, जीत देवांगन, विराट दास साहू, आशीष टंडन, मो. असद अंसारी, शामिल है। कोच की भूमिका में कोच ओमान नारायण, क्षितिज मेश्राम एवं राहुल सिंह होंगे।

इस प्रतियोगिता के लिए शाला के प्राचार्य सचिन पाल सिंह ठाकुर एवं उप प्राचार्य तन्मय शर्मा काफी उत्साहित दिखे और उन्होने कहा की इसने कम उम्र के बच्चे बेसबाल जैसे खेल के लिए हमारी शाला का प्रतिनिधित्व करेंगे यह हमारे और हमारे शाला के लिए गौरव की बात है। और बच्चो को कीट वितरण किया साथ ही आशीर्वाद दे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर अच्छे खेल भावना का परिचय देने को प्रोत्साहित किया।

error: Content is protected !!