IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

व्यय प्रेक्षक,जिला निर्वाचन अधिकारी,सहायक रिटरिंग अधिकारी एवं राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुबह स्ट्रांग रूम सील किया गया, पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियो ग्राफी

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्ग कबीरधाम जिले में हुए लोकसभा मतदान की ईव्हीएम मशीनों को आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक  प्रवीण रंजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी जनमेजय महोबे की विशेष उपस्थिति में कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील किया गया। स्ट्रांग सील के दौरान कवर्धा एवं पंडरिया के सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनुपम टोप्पो, सन्दीप ठाकुर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफ़ी कराई गई है।
इन दोनों स्ट्रांग रूम को आगामी 4 जून मतगणना दिवस के दिन सुबह विधिवत खोला जाएगा।
स्ट्रांग रूम सील के बाद कलेक्टर महोबे, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त ने स्ट्रांग रूप एवं कृषि उपज मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए लगाई गई सीसी कैमरे की मॉनिटरिंग कक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!