IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

लोकतंत्र के महापर्व में नव विवाहित जोड़ों ने जिम्मेदार नागरिक होने का निभाया फर्ज

शादी के जोड़े में मतदान करने पहुंचे नव विवाहित जोड़ा

कवर्धा। लोकतंत्र के महापर्व में नव विवाहितों ने शादी के जोड़ों में मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नव विवाहित जोड़ों ने पहले मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा किया। उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया हैं। जिसकी सराहना भी की जा रही हैं।
कबीरधाम जिले में लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह और उमंग के साथ-साथ रोचक तस्वीरे भी सामने आई। बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम मड़मडा में एक दूल्हे ने बारात जाने से पहले सीधे गांव के मतदान केंद्र पहुंचा और मतदान कर सेल्फी ली। उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन को सेल्फी फ़ोटो भी भेजी। उन्हें भी सात फेरे से पहले मतदान करने के लिए मैसेज भेंजा।
इसी तरह बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम कोयलारी (इकोफ्रेंडली) मतदान केंद्र में एक दूल्हा, बारात से दुल्हन लाने के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंचा। वहां उन्होंने मतदान किया और वापस अपने घर गए। उनके परिजनों ने बताया कि इसके बाद दुल्हन को भी उनके गांव वापस ले जाएगा, जहां दुल्हन भी मतदान करेंगी। दुल्हन की गांव पास में ही है। इसके बाद शादी की रश्में होगी। इसी तरह सहसपुर लोहारा विकासखंड के ओड़ियाकला मतदान केन्द्र में नव विवाहित वर रामेश्वर मरकाम ने मतदान किया और सेल्फी जोन में सेल्फी भी ली।

पारम्परिक वेशभूषा में मतदान करने पहुंचे चमरू यादव

लोकतंत्र के इस महापर्व में कबीरधाम जिले के मतदाताओं में एक अलग ही उत्साह और उमंग था। जिले के आदर्श मतदान केंद्र ओड़ियाकला में चमरू यादव ने अपनी पारम्परिक वेश भूषा में तैयार होकर मतदान केंद्र पहुंचा और मतदान कर लोकतंत्र पर्व को सफल बनाया। इसके बाद उन्होंने सेल्फी जोन में पहुंचकर अपनी सेल्फी ली और ग्रामवासियो को भी मतदान करने के लिए सन्देश दिया।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!