*अनियमितता की भेंट चढ़ी सीसी रोड कार्य ठेकेदार के हौसले बुलंद*
बोड़ला :— बोड़ला सिंघारी में वेयर हाउस मार्ग में सीसी रोड़ निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जहा लोकल रेत नदी का उपयोग ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। जहा वीडियो फोटो खींचने पर मोबाइल रख लिया जाता है और उनके द्वारा कहा जाता जहा शिकायत करना है कर दो। इससे साफ देख सकते है की ठेकेदार के हौसले कितने बुलंद है ऐसे राम राज में इससे तो पता चल ही रहा है की अब कवर्धा के आस पास ठेकेदार द्वारा कुशासन राज के साथ साथ गुंडागर्दी भी चलाया जा रहा है जिसमे इतने बड़े वेयर हाउस में इतना महत्वपूर्ण मार्ग और यह दुर्दशा रेत में धांधली से शायद ऐसा किसी ने सोचा भी नही होगा कि सीसी रोड निर्माण कार्य इस कदर कबाड़ हो जायेगा आने वाले दिनों में गाड़ी अंदर घुसने के साथ साथ आने वाले दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
आखिर इस तरह के ठेकेदार के ऊपर सरकार और प्रशासन कब करवाही करेगी, सीसी रोड का सच यही है ऐसा इसलिए क्योंकि निर्माण के दौरान जिस तरह मानक की धज्जियां उड़ाई गई, मार्ग का यह हालत होना आने वाले दिनों लाजमी है।


