IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*छ.ग.पंचायतीराज अधिकारी/कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश संगठन सचिव बने मेघराज श्रीवास*

कवर्धा- छ ग पंचायत राज अधिकारी /कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू ने प्रांत स्तरीय संगठन के विस्तार के लिए अधिसूचना जारी की है जिसमे पंचायत सचिव संघ जिला इकाई कबीरधाम के जिला सह सचिव मेघराज श्रीवास को छ ग पंचायतराज अधिकारी / कर्मचारी फेडरेशन मे प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी है जिसमे पंचायत सचिव संघ जिला इकाई कबीरधाम द्वारा बधाई शुभकामना देते हुए फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी साहू को धन्यवाद ज्ञापित किया की जो फेडरेशन मे महत्व पूर्ण जिम्मेदारी हमारे जिला से पंचायत सचिव को दिया गया। मेघराज श्रीवास भी महत्व पूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर फेडरेशन के प्रमुख को आभार जताया साथ जिस विश्वास से मुझे यह जिम्मेदारी दिया गया है उसे तन मन से निस्वर्थः भाव से अपने कर्तब्य का निर्वहन किये जाने साथ ही फेडरेशन से जुड़े सभी साथियों के साथ कदम से कदम मिला कर चलने सहयोग करने का आश्वत किया गया।

छ ग पंचायतराज अधिकारी/ कर्मचारी फेडरेशन मे त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था मे कार्यरत अधिकारी कर्मचारी जैसे वरिष्ठ व कनिष्ठ करारोपन अधिकारी, सहायक संचालक, जनपद व जिला पंचायत मे पदस्थ सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, लेखपाल, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सभी का महासंघ है छ ग पंचायत राज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन।
फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य पंचायत विभाग मे पदोंन्नती कर्मोंन्नति का सेट अप तैयार करना एवं विभाग मे रिक्त पदों की भर्ती हेतु शासन से मांग करना है। अधिकारी कर्मचारी की समस्या को प्रमुखता से उठाने व शासन से समस्या को निराकृत करने का प्रयास करना है। छ ग पंचायत राज अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन का पंजीयन कार्यालय मे सफलता पूर्वक पंजीयन कर लिया गया है।

You missed

error: Content is protected !!