IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*मैनपाट महोत्सव 2024 में जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा कवर्धा शहर के मोहम्मद सलमान को दिया सम्मान*

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की सबसे प्रसिद्ध महोत्सव मैनपाट महोत्सव 2024 जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी अल्ताफ राजा, खेसारी लाल यादव, पलक मुच्छल,रूप कुमार राठौर, कुमार सत्यम जैसे बड़े सेलिब्रिटी के साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दिए। मैनपट महोत्सव 2024 का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा एवं महोत्सव का समापन छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस वर्ष के मैनपाट महोत्सव की मुख्य मंच संचालन के लिए कवर्धा शहर जिला कबीरधाम के मोहम्मद सलमान को जिला प्रशासन सरगुजा ने आमंत्रित किया | मोहम्मद सलमान ने इससे पहले ने कई बड़े-बड़े शासकीय प्रोग्राम पाली महोत्सव ,झुमका महोत्सव, व्यापार महोत्सव, कृषि महोत्सव , राज्योत्सव के कार्यक्रम का कमान अपने मंच संचालन से ले चुके हैं साथ ही इस वर्ष भी जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 की जिम्मेदारी दिए जिसे मोहम्मद सलमान ने बहुत ही शानदार से सम्पन्न किये जिसके लिए जिला प्रशासन सरगुजा की ओर से सम्मान दिया गया, ये हमारे शहर और कबीरधाम जिले के लिए गर्व की बात है |

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!