IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

एक्स रिपोर्टर न्यूज। राजनांदगांव

स्वास्थ विभाग के निष्क्रिय रवैये की वजह है जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की मनमानी हावी हो चुकी है। बगैर पंजीयन के चलने वाले क्लीनिक, ब्लड कलेक्शन सेंटर और पैथोलॉजी लैब की बाढ़ सी आ गई है। जहां मिथक रिपोर्ट देकर मरीजों के जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे लेकर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज निर्वाणी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। श्री निर्वाणी का कहना है कि लंबे समय से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। बीते वर्षों में कांग्रेस शासनकाल के दौरान स्वास्थ विभाग के अफसर हाथ पांव बांधकर बैठे रहे। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।

Health reporter@राजनांदगांव: ठेंगे पर नर्सिंग होम एक्ट, बगैर लाइसेंस धड़ल्ले से चल रहे पैथोलॉजी लैब, कार्रवाई करना छोड़ सुपरविजन का इंतजार कर रहे स्वास्थ विभाग के आला अफसर…

झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा इलाज के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है। ऐसी शिकायतें रोज मिल रही है। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेने की जरुरत है। यदि जल्द इस ओर कार्रवाई शुरू नहीं की जाती है तो भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आंदोलन किया जाएगा और स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सीएम से शिकायत की जाएगी।

**************

You missed

error: Content is protected !!