नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने दिया इस्तीफा
कवर्धा। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। ऋषि शर्मा ने अपना इस्तीफा मुख्य नगर पालिका अधिकारी कवर्धा नरेश कुमार वर्मा को सौंपा है।
श्री शर्मा ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी मोहम्मद अकबर भाई को विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र के समस्त मतदान केंद्र में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए आज नगरपालिका अध्यक्ष पद से त्यागपत्र नगर पालिका अधिकारी को सौंपा है।



