पंडरिया तहसील साहू संघ ने PM के नाम लिखी चिट्ठी ,छत्तीसगढ़ में अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की रखी मांग….
कवर्धा – कबीरधाम जिला के पंडरिया तहसील साहू संघ ने छत्तीसगढ़ में अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की जिसकी कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है, उसके लिए तहसील साहू, संघ पण्डरिया की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए PM नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में समर्पित सदस्य और बिलासपुर लोक सभा के सांसद अरूण साव को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का कमान सौपा गया, श्री साव ने दिए गई जिम्मेदारियों को निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए दिन रात कड़ी मेहनत की तथा आपके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा को बहुत मजबुत बनाया, फलस्वरूप इस 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत भी मिला है। छत्तीसगढ़ में साहू समाज अन्य पिछड़ा वर्ग में सबसे बड़े समाज होने के नाते से हमारी मांग है कि अरूण साव को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनाया जाये जिससे सम्पूर्ण ओ.बी.सी समाज गौरवान्वित होगा।


