IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

फोटो:- अगस्त में ली गई बायपास सर्विस लेन की तस्वीर

एक्स रिपोर्टर न्यूज । राजनांदगांव

6.26 करोड़ रुपए की लागत से बीते महीनों में कराए गए पार्रीनाला-मोहारा-ट्रांसपोर्ट नगर बायपास मजबूतीकरण कार्य में मनमानी और PWD अफसरों से मिलीभगत की परत खुलने लगी है। इस बात से हड़बड़ाए अधिकारी और ठेका कंपनी ने मामले में लीपापोती शुरू कर दी है। कल तक स्टीमेट में शामिल नहीं होने का हवाला देने वाली ठेका कंपनी अब ब्रिज के नीचे से गुजरे सर्विस लेन पर बने गड्‌ढो का पेच वर्क करा रही है। यही नहीं शोल्डर के लिए जगह-जगह मुरूम भी गिरवा दिया गया है।

इतना काफी नहीं है इस मामले को लेकर और भी परत खुलने वाली है। बायपास मजबूतीकरण कार्य को लेकर किसी भी तरह की जानकारी देने से पीडब्ल्यूडी के अफसर बचते चले आ रहे है। यहां तक की सूचना का अधिकार लगाने के बाद भी उचित समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

Investigative reporter@राजनांदगांव: 6.26 करोड़ रुपए की लागत से कराए गए पार्रीनाला-मोहारा-ट्रांसपोर्ट नगर बायपास मजबूतीकरण कार्य में बड़ा “गड्‌ढा”, तीनों ब्रिज के बगल से गुजरे सर्विस लेन अभी भी जर्जर, निर्माण पूरा होने के महीनो बाद तक नहीं बनाया शोल्डर, होती रही दुर्घटनाएं, अब सड़क किनारे मुरूम की जगह डाल रहे मिट्‌टी…

नियमों का मजाक बनाकर रख दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि निर्माण से जुड़े कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कितने सजग और सतर्क हैं। गौरतलब है कि काफी पड़ताल के बाद बीते 23 सितंबर 2023 को एक्स रिपोर्टर ने इस मामले को उजागर किया था और बताया था कि करोड़ों रुपए का काम करने के बावजूद बायपास का हाल बेहाल है, बड़े गडढों की वजह से राहगिरों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। इसके बाद विभागीय अफसर हरकत में आए और लीपापोती शुरू हो गई।

*******************

error: Content is protected !!