IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

केन्द्रीय विद्यालय कवर्धा में हुआ संविधान दिवस का आयोजन

कवर्धा। संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय कवर्धा में विविधविध गतिविधियां आयोजित की गयीं | विद्यालय के अध्यापक डॉक्टर वरुण कुमार मिश्रा द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन समस्त विद्यार्थियों सहअध्यापकों हेतु कराया गया | उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार द्वारा भारतीय संविधान में निहित विशिष्टताओं पर विधिवत प्रकाश डाला गया | इस अवसर पर विद्यार्थियों हेतु कविता पाठ, भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं | विद्यालय के सामाजिक अध्ययन अध्यापक सुधीर कुमार केसरवानी द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विशेष रूप से परिचर्चा हुई | विद्यार्थियों हेतु आयोजित प्रतियोगिता में ईशान गेंडरे कक्षा सातवीं की प्रस्तुति सराहनीय थी | समस्त कर्मियों द्वारा माय गवर्नमेंट पोर्टल पर प्रस्तावना को पढ़कर प्रमाण पत्र डाउनलोड किया गया तथा विद्यार्थी एवं अध्यापकगण संविधान से सम्बंधित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिए हैं |

 

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!