IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

केन्द्रीय विद्यालय में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत “माय थॉट माय आईडियाज” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कवर्धा। भारतीय भाषा उत्सव 2023 के तहत नवें सप्ताह का आयोजन “ माय थॉट माय आईडियाज” की थीम के साथ केन्द्रीय विद्यालय कवर्धा में किया गया | विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि इसमें विद्यालय के कक्षा पहली से ग्यारहवी तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | विद्यालय के सामाजिक विज्ञान अध्यापक सुधीर कुमार केशरवानी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने विभिन्न भाषाओं के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए | इसके अंतर्गत यदि मैं प्रधानमंत्री होता, यदि मैं डॉक्टर होता, यदि मैं वैज्ञानिक होता, यदि मैं इसरो प्रमुख होता, यदि मैं देश का शिक्षा मंत्री होता, यदि मैं बैंक प्रमुख होता एवं यदि मैं विद्यालय का प्राचार्य होता इत्यादि विषयों पर अपने-अपने विचार रखे जिसमे आत्मिका चन्द्रवंशी, मौली मानिकपुरी, झलक राजपूत, मनन साहू तथा अनिवाश उपाध्याय आदि विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं देश के प्रगति हेतु अपने मौलिक विचार रखे |

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार ने सभी विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति एवं मौलिक विचारों की प्रशंसा करते हुए प्रत्येक प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया | उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों के अंतर्गत विश्वास क्षमता की अभिवृद्धि होती है | इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. बरुण कुमार मिश्रा, शालिक राम तिवारी, दीपक चन्द्राकर, सुनील कुमार साहू इत्यादि का सक्रिय सहयोग रहा |

You missed

error: Content is protected !!