IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक महोदय राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 26.10.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि-
एक व्यक्ति संगम चौक तुलसीपुर में पिस्टल लेकर घुम रहा है, आसपास के लोग दहशत में है, कि सूचना पर तत्काल पुलिस बल भेजकर घेराबंदी कर पकडे नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता किशन साहू उर्फ झिल्ली पिता किशोर साहू उम्र 18 वर्ष 04 माह साकिन संगम चौक शेरे पंजाब गली तुलसीपुर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) बताया। जिसके कब्जे से एक नग देशी पिस्टल एवं 02 नग 7.65 एम0एम0 का जिंदा कारतूस मिला जिसे मौके पर जप्त किया गया।
आरोपी आदतन आरोपी है, पूर्व में अपराध कमांक 198/22 धारा 324, 34 भादवि0, 895/22 धारा 302, 34 भादवि0 के मामलें में जेल जा चुका है, अभी कुछ ही दिन पूर्व जेल से छुटा है।
एक व्यक्ति नया बस स्टैण्ड दशमेश ढाबा के सामने राजनांदगांव के पास चाकू लेकर घुम रहा है, आसपास के लोग दहशत में है। कि सूचना पर तत्काल थाने से स्टाॅफ भेजकर घेराबंदी कर पकड़ेे नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता .धन्नू उर्फ धनराज साहू पिता लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 22 वर्ष साकिन ब्लाॅक नं. 09 अटल आवास पेन्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0) तलाशी लेने पर एक नग धारदार चाकू मिला, जिसे मौके पर कब्जे से जप्त किया गया।
आरोपी आदतन आरोपी है, पूर्व में अपराध क्रमांक 462 धारा 25 आर्म्स एक्ट के मामलें में जेल जा चुका है, तथा धारा 151/107,116 (3) जा0फौ0 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जा चुका है।
उपरोक्त दोनों आदतन आरोपियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मकसद से अवैध रूप से पिस्टल एवं चाकू रखना पाये जाने से मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपियो का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत सबूत पाये जाने से आरोपीगणों के विरूद्व थाना कोतवाली राजनांदगांव में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 823/23 एवं 824/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री एमन साहू, उप निरीक्षक संजय बरेठ, सउनि0 संतोष सिंह, प्र0आर0 जी0 सिरिल, संदीप चैहान, आर0 प्रख्यात जैन, अविनाश झा, रंजीत चैरसिया, रामखिलावन सिन्हा, मनोज खुंटे एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!