IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow
@भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 66 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार
@बीते चौबीस घंटे में 81 लाख से अधिक टीके लगाए गए
@देश में स्वस्थ होने की दर 97.48 प्रतिशत हुई
@साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (2.62 प्रतिशत) पिछले 69 दिनों से तीन प्रतिशत से कम
xreporter news: 02 SEP 2021 by PIB Delhi
एक अहम उपलब्धि में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 66 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर के पार पहुंच गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 81,09,244 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 66.30 करोड़ (66,30,37,334) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 69,60,983 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,59,391
दूसरी खुराक 84,14,897
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,25,922
दूसरी खुराक 1,33,20,833
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 25,97,17,695
दूसरी खुराक 2,98,87,208
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 13,33,18,523
दूसरी खुराक 5,59,07,166
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 8,80,78,095
दूसरी खुराक 4,57,07,571
कुल   66,30,37,334

केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 35,181 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,20,28,825 हो गई है।

स्वस्थ होने की दर 97.48 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PK6Q.jpg

केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर एवं सहयोगपूर्ण प्रयासों के परिणामस्वरुप पिछले 65 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में 47,092 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0024CL6.jpgवर्तमान में सक्रिय मामले 3,89,583 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.19 प्रतिशत हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,84,441 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.48 करोड़ से अधिक (52,48,68,734) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.62 प्रतिशत है और यह पिछले 69 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.80 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 87 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004PSSK.jpg

******

By Karnkant Shrivastava

B.J.M.C. Chief Editor Mo. No. 9752886730

error: Content is protected !!