IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

बार काउसिंल अध्यक्ष चुनाव: प्रणीश चौबे बने अध्यक्ष, कहा- उपभोक्ता श्रम न्यायालय शुरू कराना पहली प्राथमिकता

प्रतिद्वदी को 106 मतो से हरायाउपभोक्ता न्यायालय शुरू कराना पहली प्राथमिकता

बेमेतरा – 2 सितंबर : जिला न्यायालय में बुधवार को बार काउंसिल अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए चुनाव हुआ। इस बार अध्यक्ष पद के लिए प्रसून शुक्ला और प्रणीश चौबे के बीच चुनाव हुआ। जिसमे चौबे ने शुक्ला को 106 मतों से हराकर जीत हासिल कर अध्यक्ष मनोनीत हुए। निर्वाचन अधिकारी मोतीलाल वर्मा ने बताया कि बार काउसिंल चुनाव मे कुल मतदाताओ की संख्या 151 थी। चुनाव में 145 मतदाताओ ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि
अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रणीश चौबे को कुल 125 मत व प्रसून शुक्ला को कुल 19 मत मिले। इस तरह चौबे ने 106 मतो से विजयी हुए। वही उपाध्यक्ष पद के लिए रविशंकर श्रीवास्तव व हेमंत वर्मा आमने आमने थे। जिसमें हेंमन्त वर्मा को 78 मत मिले। वही रविशंकर को 66 मत मिले। इस तरह 12 मतो से हेमंत विजयी हुए।

उपभोक्ता न्यायालय शुरू कराना पहली प्राथमिकता- प्रणीश चौबे
चुनाव जीतने के बाद बार अध्यक्ष प्रणीश चौबे ने कहा कि अधिवक्ता भवन जिले में उपभोक्ता व श्रम न्यायालय शुरू कराने का लक्ष्य तय किया गया है। जिस पर अपने कार्यकाल के दौरान भरपूर प्रयास करेंगे। ताकि कार्यो में गतिशीलता आने के साथ साथ ही काम आसान हो सके।इसके अलावा सुविधाए मिल सके। चुनाव के बाद उपस्थित अधिवक्ताओ ने अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीयो का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सह निर्वाचन अधिकारी विश्वराज सिंह भुवाल एवं लाल बहादुर शर्मा मौजूद थे।

सचिव पद के लिए तीन कैंडिडेट के बीच हुआ मुकाबला

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सचिव पद के लिए तीन कैंडिडेट चुनाव के बीच मुकाबला हुआ।जिसमें डिकेन्द्र देवांगन, दीपक तिवारी और कमल पाण्डे मैदान में थे जिसमे डिकेन्द्र देवांगन ने 51 मतों से जीत दर्ज सचिव निर्वाचित हुए । चुनाव में दीपक तिवारी को कुल 49 व कमल पाडे़ का 41 मत मिला था। जिसमे डिकेन्द्र 2 मत से विजयी हुए । अन्य पद के लिए निर्विरोध पदाधिकारी चुने गये। जिसमे सोहन निषाद सहसचिव ,ग्रंथपाल अनिमेश मिश्रा व प्रभात शर्मा क्रीडा सचिव पद पर चुने गये ।

You missed

error: Content is protected !!