IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

किसानों के खेतों में जाकर बनाए गिरदावरी रिपोर्ट: कलेक्टर

कलेक्टर ने किया गुधेली मे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

फोटो 03 गिरदावरी रिपोर्ट की जानकारी लेते कलेक्टर 

बेमेतरा 01 सितम्बर 2021- कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज बुधवार को जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुधेली मे गिरदावरी कार्य का मुआयना किया। कलेक्टर द्वारा किसानों के खेत तक पहुंच कर पटवारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा कराए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। जिसमें धान की फसल लगा हुआ है। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों को किसानों के खेतों तक जाकर ही सही-सही प्रविष्टि कर गिरदावरी कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है की शासन के निर्देशानुसार गिरदावरी कार्य किया जाना है, जिसमें सभी खसरा का भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन फसल प्रविष्टि की जाएगी साथ ही धान की किस्म, पेड़, मकान, सिंचाई के साधन इत्यादि की प्रविष्टि का प्रावधान है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुए फसल की सिंचाई, फसल की स्थिति तथा कृषि संबंधी जानकरी तथा रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गिरदावरी कार्य निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री संदीप ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ चंद्रप्रकाश मनहर, नायब तहसीलदार रविन्द्र कुर्रे, पौरस वेन्ताल, राजस्व निरीक्षक श्री रामदास भांडेकर एवं हल्का पटवारी खेमलाल साहू उपस्थित थे।

error: Content is protected !!