IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, खेल मैदान, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत शासन द्वारा स्वीकृत 21 लाख रूपये की लागत से वार्ड नं. 01 स्थित नवागांव गौठान के पास खेल मैदान निर्माण करने एवं बीडी श्रमिक कालोनी में 26 लाख रूपये की लागत से हमर क्लीनिक (उप स्वास्थ्य केन्द्र) निर्माण करने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रभारी सदस्य श्री संतोष पिल्ले तथा शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड पार्षद श्री राजा तिवारी की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के सूर्यकांत स्वेता, सियाराम साहू, दीनू यादव, हितेन्द्र साहू, पप्पू वर्मा, गोकुल देवांगन, अशोक देवांगन के द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात अतिथियों ने मैदान निर्माण एवं हमर क्लीनिक निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया।
भूमि पूजन अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिये उद्यान निर्माण, तालाब सौदर्यीकरण, खेल मैदान निर्माण, मुक्तिधाम उन्नयन, सामाजिक भवन निर्माण, चौक चौराहो का सौदर्यीकरण, कार्य हेतु राशि उपलब्ध कराया गया है। आवश्यकता अनुसार उपरोक्त सभी कार्य शहर में कराये जा रहे है, इसी कडी में आज नवागांव में मैदान निर्माण के लिये भूमिपूजन किया जा रहा है, जिसके तहत मैदान समतलीकरण, पावेलियन, चेंजिंग रूम निर्माण कर विद्युतिकरण किया जायेगा। इसी प्रकार हमर क्लीनिक में 03 बिस्तर की सुविधा रहेगी, जहां डाक्टर एवं स्टाफ के द्वारा जचकी के अलावा अन्य उपचार किये जायेंगे, जिससे वार्डवासियों को वार्ड में ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। उक्त कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जायेगा।
वार्ड पार्षद श्री राजा तिवारी ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल मैदान एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र की बहुत पुरानी मांग थी जो अब पूरी हो रही है। उन्होने कहा कि हमारे वार्ड में जिला एवं राज्य स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसके लिए अब सुविधा होगी। इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केन्द्र से वार्ड के लोगों का इलाज कराने मोतीपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र नही जाना पडेगा। अब वार्ड में ही डिलवरी एवं चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!