IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव– सावन के पवित्र महीने में राजनांदगांव के इतिहास में प्रथम बार ग्रामीण अंचल में सैकड़ों कांवड़ियों के साथ भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन 13 अगस्त प्रातः 8 बजे शिवनाथ नदी के तट पर ठाकुर होटल के पीछे स्थित शिव मंदिर से अंजोरा गंगोत्री शिव मंदिर तक किया जा रहा है

कार्यक्रम के आयोजक राजनांदगांव कांवड़ सेना है एवं संयोजक राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख है

आयोजन समिति से दुर्जन साहू ने बताया कि राजनंदगांव ग्रामीण में प्रथम बार इस प्रकार का धार्मिक आयोजन होने से राजनांदगांव के समस्त ग्राम वासियों में हर्ष उत्सव का माहौल है सभी ग्राम के युवा उत्साह के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे हैं कार्यक्रम में महाकाल भक्त महापौर हेमा देशमुख ने अंजोरा, कोपेडीह, देवादा, टेडेसरा, फुलझर, मगरलोटा बिरझर, नवागांव, सोमनी, सांकरा, इरा धीरी, खुटेरी भररेगॉव, अरला, मोखला, जंगलेश्वर, सुरगी, बैगाटोला, ककरेल, इंदवानी मानकी, तोरनकट्टा, सुंदरा पार्रिकला, रवेली, खैरा, परमालकसा, अचनाकपुर भाटागांव आदि सहित राजनांदगांव के समस्त ग्रामवासियों, शहरवासियों एवं राजनांदगांव जिले के सभी महाकाल भक्त भाइयों एवं बहनों को कायर्क्रम में उपस्थित होकर पूरे ग्रामीण अंचल में शिवमय माहौल उत्पन करने की अपील की है

महापौर हेमा देशमुख ने जय श्री महाकाल के नारों के साथ बताया कि 13 अगस्त रविवार को होने वाले बाबा श्री महाकाल की पवित्र कावड़ यात्रा में सभी श्रद्धालुओं को प्रातः 7:00 बजे गंगोत्री शिव मंदिर अंजोरा में एकत्रित होने का निवेदन किया गया है, गंगोत्री शिव मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को शिवनाथ नदी पुलगांव के तट पर चीनांकित वाहनों लेजाया जाएगा वहां से शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रातः 8बजे कावड़ में जल भरकर शिवनाथ नदी के छोटे पुल के रास्ते से डेंटल कॉलेज, अंजोरा चौक होते हुए गंगोत्री शिव मंदिर अंजोरा राजनांदगांव में आरती एवं भंडारा कर कार्यक्रम समाप्त किया जाएगा

इसी क्रम में कायर्क्रम के प्रचार कर सभी महाकाल भक्तो को आमंत्रित करने के लिये अंजोरा अटल समरसता भवन में महापौर हेमा देशमुख, जनपद सदस्य तुलदास साहू, कोपेडीह सरपंच प्र राजू साहू, देवादा छाया सरपंच संजय देशमुख, मानव देशमुख, चंद्रकांत साहू, सुनील कोठारी, दुर्जन साहू, नीलू यादव, नितेश अग्रवाल, सचिन यादव, विक्की साहू, रौबिन साहू, ईश्वर साहू, मुन्ना, अमर, पंकज साहू, शीतल साहू, केवल निर्मलकर, राजेन्द्र साहू सहित कोपेडीह, मगरलोटा, देवादा, टेडेसरा, सोमनी, खुटेरी, पार्रिकला, मनकी, बैगाटोला, भररेगॉंव आदि के युवाओं के उपस्तिथि में राजनांदगांव कांवंड यात्रा का पोस्टर विमोचन किया गया

You missed

error: Content is protected !!