IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राम्हेपुर के नागरिकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता,पार्टी से जुड़कर करेंगे क्षेत्र की जनसेवा के कार्य
मंत्री मोहम्मद अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर किया स्वागत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए तथा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मोहम्म्द अकबर के प्रयासों से हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का दौर जारी है। बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम राम्हेपुर के करीब डेढ़ दर्जन नागरिकों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने राजधानी रायपुर में इन सभी लोगों का कांग्रेस प्रवेश कराया। मंत्री अकबर ने इन सभी लोगों का तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे है। नागरिकों की समस्या के समाधान के साथ ही उन्हें नई-नई सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इससे सभी क्षेत्रों में खुशहाली का माहौल है। कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में आर्कषण बढ़ रहा है तथा लोग कांग्रेस से जुड़ कर कार्य करना चाह रहे है। इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया।

कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने वाले लोगों के नाम इसप्रकार है:- भाईराम पाली, गोकुल पाली, शिव पाली, मनबोद पाली, सुखीराम पाली, परदेशी पाली, सुखु पाली, राधेलाल पाली, भरत कुर्रे, साहेब दास कुर्रे, शिवप्रसाद कोसले, नवल कोसले, मंगल दास पुरेना, रमन कोसले, राकेश कोसले, सुखु राम साहू, गोलू पात्रे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!