IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*राष्टपति के नाबालिग दत्तक पुत्र राजधानी से हुआ गुमशुदा*

*धरसींवा थाने में एफ.आई.आर दर्ज, 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध*

कवर्धा/ राष्टपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा आदिवासी शिव शंकर बैगा के नाबालिग बालक जो ग्राम नेवराटोला पंचायत ढोलबज्जा विकासखंड बोडला, थाना बोडला जिला कबीरधाम का निवासी है | दिनांक 17 जुलाई 2023 दिन सोमवार को लगभग सुबह 10 बजे से सिलतरा चौक से लापता है जिसकी प्राथमिकी थाना धरसींवा में दर्ज करवाई गई है अपराध क्रमांक 0348 धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है |

आप को बता दें कि शिव शंकर बैगा का नाबालिग बालक उम्र 16 वर्ष दिनाक 11 जुलाई 2023 को श्री श्याम वायर सिलतरा फेस 1 में मजदूरी करने अपने नाबालिग दोस्तों के साथ आया था लेकिन 15 जुलाई 2023 से बीमार पढ़ गया और ठीक नहीं हो रहा था तो 17 जुलाई 2023 दिन सोमवार सुबह 10 बजे अपने दोस्तों को बता कर गाँव के लिए सिलतरा बस स्टॉप आ गया जिसको वहीँ के ओपरेटर अजय चौहान ने अपनी मोटर साइकल से छोड़ा इसके बाद से नाबालिग बालक की कोई खबर लिखे जाने तक कोई सुचना नहीं है | परिवार के सदस्यों का बुरा हाल है |

नाबालिक बालक का रंग सांवला, चेहरा लंबा, ऊंचाई लगभग 5 फिट, कक्षा 6 वीं तक पढ़ा है, फीका गुलाबी रंग का फूल सर्ट और कला रंग का जींस शर्ट के अन्दर पीले रंग का टी-शर्ट दाहिने हाँथ में स्टील का चूडा पहना है और छत्तीसगढ़ी हिंदी बोल समझ लेता है जिस किसी भी व्यक्ति को सुचना मिलती है उसकी जानकारी नजदीक के पुलिस थाना, डायल 112 एवं परिजन के मोबाईल नंबर 7987558880 में दे सकते है |

You missed

error: Content is protected !!