IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सोनल बेन पटेल जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हुई शामिल*

कवर्धा। इस वर्ष के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा में बड़े नेताओं के जिला प्रवास, बैठकों और मंथन का दौर जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों का दौरा भी लगातार हो रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सोनल बेन पटेल दो दिनों के प्रवास पर कवर्धा पहुंचीं। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक ली। बैठक में जिले की महिला मोर्चा संगठन के पदाधिकारी व सद्स्य मौजूद रहे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ने चुनावी वर्ष को देखते हुए जिला महिला संगठन को रिचार्ज करने बूथ मजबूत करने के संबंध में टिप्स दिया और आने वाले चुनाव में भाजपा को मजबूत करने, केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की। राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सोनल बेन पटेल ने कहा कि वे खुद जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकताओं के साथ गांव गांव जाकर लोगों से मिलेंगी। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लोगों को कितना लाभ मिल रहा है, इसकी भी जानकारी लेंगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों में जोश भरते हुए सोनल बेन ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाली सरकार जनता के वादे पर खरा नहीं उतरी। कांग्रेस का घोषणा पत्र महज आश्वासन बन कर रह गया है। भूपेश सरकार में जमकर भ्रष्टाचार व अवैध उगाही चल रही है। उन्होंने भूपेश सरकार पर शराब, कोयला, रेत सहित अन्य घोटालों के आरोप लगाए।

जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ,जिला प्रभारी लक्ष्मी साहू की उपस्थिति और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा के नेतृत्व में हुए इस कार्य कारिणी बैठक मैं जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट , भाजपा उपाध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी , नीतेशअग्रवाल , संतोष पटेल , सुरेश दुबे , कार्यक्रम के प्रभारी मधु तिवारी , विजय लक्ष्मी तिवारी ,जिला महामंत्री महिला मोर्चा सविता ठाकुर , डॉ भारती गुप्ता,सुष्मा चन्दवंशी ,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति चंद्रकांर, पुष्पा पाण्डेय, चेतना सिंह, लता बेस, भगवातिन अहिरवार,जिला मंत्री निशा साहू,चंद्रलेखा, किरण चौबे, कशी बाई उएके, सावतरी साहू, कोषाध्यक्ष रंजीता बंजारे, सह कोषाध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, वर्षा कोरी, शिवानी तिवारी , मधु सेन, कुंवरिया चंद्रकांर, रितु देसाई, लता साहू, पुष्पा सोनी, गंगा ठाकुर, जमुना बाई, उत्तरा साहू, अध्यक्ष संतोसी जायसवाल, अंजू शर्मा, दसरी ठाकुर, द्रोपदी मानिकपुरी, उत्तरा साहू, सुमन गुप्ता, खुश्बू कश्यप, संगीता साहू और महामंत्री उपस्थित थे।

 

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!