IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे – राजा पांडे*

*प्रदेश की कार्ययोजना के साथ लोहारा मंडल पहुंचे राजा पांडे*

*मंडल बैठक कर कार्यों की समीक्षा कर रहे प्रदेश प्रवासी राजा पांडे*

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों के मंडल प्रवास योजना अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सहसपुर लोहारा मंडल में हुए कार्यों की समीक्षा कर चुनाव तक के कार्यों की योजना बनाने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पांडे का आगमन हुआ। मंडल की बैठक में पूजा अर्चना तथा कार्यकर्ता परिचय के बाद प्रवासी पदाधिकारी राजा पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और सरकार कार्यकर्ता के बलबूते पर बनती और गिरती है। चुनावी बेला नजदीक है। इसलिए पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं को लेकर ही अपने संगठनात्मक कार्यों में लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकती है। सभी पदाधिकारी रात दिन जुट जाए। इस बैठक के बाद सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनसेवा तथा जिम्मेदारी में आगामी चुनाव को लेकर मंडल का कार्य निर्वहन ईमानदारी से करें. इसमें कोई भी पदाधिकारी किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें.पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर कांग्रेस की इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

जिला मीडिया प्रभारी एवम् लोहारा मंडल प्रभारी जसविंदर बग्गा ने बताया कि इस मौके पर बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व विधायक अशोक साहू, डा सियाराम साहू, जिला संगठन सह प्रभारी अंजू राजपूत, विस प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, संतोष पटेल, राजेंद्र चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल की मंचीय उपस्थिति में श्री पांडे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप अपना स्थान बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में कई ऐतिहासिक फैसले भी लिए है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार बनने के बाद से प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी, रोजगार, उद्योग जैसे तमाम जरूरी मूलभूत काम ठप है। छत्तीसगढ़ में दिनो-दिन लूट हत्या जैसी अनेक अपराध बढ़ रहे है, साथ ही दूसरी ओर रेत माफिया, कोयला माफिया, शराब माफिया, ट्रांसफर माफिया, गोठान माफिया एवं भू माफियाओं का हौसला बुलंद है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल हो रही है।कांग्रेस सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त है आने वाले समय में आम जनता के साथ पार्टी कार्यकर्ता के दम पर कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी। प्रदेश में नए नए घोटाले उजागर हो रहा है इससे स्पष्ट होता है कि, प्रदेश में भूपेश सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है और प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा है।

इस महत्वपूर्ण मंडल बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय बांगडे, अशोक पटेल, कृष्णा साहू, मंडल महामंत्री योगेश साहू, सोहन शिवोपासक, प्रदीप वैष्णव, मनी राम छेदावी , हेमंत ठाकुर, हेमंत साहू, चौकी लाल, लता साहू, पुष्पा सोनी, अन्नपूर्णा साहू, दिवाकर डडसेना, संतोष तिवारी, होरी तिवारी, पीला झारिया, जलेश्वर वर्मा, रामचरण साहू, कुलेश्वर मानिकपुरी, संजय साहू, खिलेष जंघेल, सुशील निर्मलकर सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!