IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कांग्रेस पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर ग्राम कुसुमघटा के लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश, मंत्री अकबर ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

ग्राम कुसुमघटा के 18 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
0 मंत्री मोहम्मद अकबर ने पहनाया गमछा
0 कांग्रेस की रीति-नीति से हुए प्रभावित

रायपुर/कवर्धा। प्रदेश की भूपेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की रीति-नीति से प्रभावित होकर कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा के 18 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान मंत्री अकबर ने उन्हें गमछा पहनाकर सम्मान किया। इन लोगों ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसान, मजदूर एवं सभी वर्ग को लेकर चलने वाली सरकार है। आम जनता की तरह उन्हें भी राज्य सरकार की योजनाओं का व्यक्तिगत लाभ भी मिल रहा है। इससे वे बेहद खुश हैं।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के शंकर नगर रायपुर स्थित शासकीय निवास में कुसुमघटा निवासी शिव वर्मा के नेतृत्व में लोग ग्रामीणजन पहुंचे। उन्होंने मंत्री के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश लिया। प्रवेश लेने वालों में श्री मोतीराम निषाद, धनश्याम निषाद, लेखाराम साहू, जीत राम बर्वे, नारद यादव, सुरेश जायसवाल, पंचराम मिश्रा, खोरबाहरा धुर्वे, लक्ष्मण यादव, मुन्ना यादव, रमेश्वर निषाद, राधेश्याम निषाद, सहस यादव, जगतु निषाद, मनोज बर्वे, धन्नू बर्वे, लखन यादव, अजय बर्वे कांग्रेस प्रवेश के बाद सभी लोगों से मंत्री अकबर ने एक-एक कर चर्चा की। सभी से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मंत्री को आश्वस्त किया कि वे कांग्रेस की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करेंगे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!