IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार दुर्ग यूनिवर्सटी से संबद्ध शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम समन्वयक आर.पी अग्रवाल, जिला संगठक डॉ. सुरेश पटेल और कार्यक्रम अधिकारी संजय सप्तर्षि के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का सर्वेक्षण किया।

युवाओं के सर्वेक्षण के माध्यम से भारत सरकार देश के युवाओं की शिक्षा का स्तर, विभिन्न प्रकार के कार्यों में उनकी संलिप्तता, वैवाहिक स्थिति, घर में आय का साधन, वेतन के लिए काम की तलाश, किस प्रकार के कार्य में उनकी रुचि है, क्या स्वरोजगार के लिए कोई योजना बनाई जा रही है, क्या बैंक ऋण के लिए प्रयास किया गया है आदि जानकारियों को एकत्र किया। ऐसा करने से युवाओं के लिए रोजगार मूलक कार्य प्रारंभ किए जा सकेंगे, जो उनकी रुचि व उनकी क्षमता के अनुकूल हो। इससे भारत और अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकेगा। सर्वेक्षण कार्य में स्वयंसेवक विनोद टेम्बुकर, दीपक कोसमा, अभिषेक देवांगन, अमन साहू, कांक्षी पाल, जयश्री साहू, यामिनी साहू, प्रतिज्ञा देवांगन, कविता साहू, चुलेश्वरी यादव, रेणुका साहू, भुनेश्वरी की अहम भूमिका रही।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

You missed

error: Content is protected !!